- Amar Ujala Uttarakhand Samwad 2026: देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद 2026 में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने शिरकत की है
- इस वैचारिक कार्यक्रम में उन्होंने कई दिलचस्प किस्से साझा किए
पढ़ने का समय: लगभग 1 मिनट
देहरादून। अमर उजाला के ‘संवाद 2026’ कार्यक्रम में शनिवार को मंच पर जब दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी पहुंचे तो ठहाकों और तालियों का दौर शुरू हो गया। अपने अनोखे अंदाज में उन्होंने जीवन के कई पहलुओं पर बात की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस एक जुमले को मिली जिसे उन्होंने पुरुषों के दोहरे स्वभाव पर कहा। उन्होंने हंसते हुए कहा, “दुनिया के सामने हम पुरुष ‘धुरंधर’ होते हैं, लेकिन अपनी पत्नी के सामने ‘छछूंदर’ बन जाते हैं।”
अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बेदी ने इस मौके पर संवाद और रिश्तों की बारीकियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि असली ताकत किसी को डराने में नहीं, बल्कि अपनों के साथ सम्मान से पेश आने में है। उनके इस मजेदार लेकिन गहरे अंदाज ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया और साथ ही एक सीख भी दी। उन्होंने कहा कि घर में पत्नी से ‘हारना’ असल में रिश्ते को जीतना है।
कार्यक्रम के दौरान राकेश बेदी ने अपने फिल्मी सफर के कई किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में उन्हें संघर्ष करना पड़ा और कैसे हर मुश्किल को हंसी-मजाक में बदलकर उन्होंने आगे बढ़ना सीखा। उनका मानना है कि जीवन में सबसे बड़ी कला है – हंसते रहना और
स्रोत: amarujala.com















