- Sapna Choudhary Photos: मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ दिलकश फोटोज शेयर की हैं
- इनमें वे समुद्र की लहरों के बीच क्रूज पर सवार होकर पोज देती दिख रही हैं
पढ़ने का समय: लगभग 1 मिनट
हरियाणवी डांसर और सोशल मीडिया स्टार सपना चौधरी इन दिनों अपने फैन्स के लिए लगातार नई तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। इस बार उन्होंने एक क्रूज पर सवार होकर कुछ बेहद स्टाइलिश पोज दिए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में सपना समुद्र की लहरों के बीच बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
सपना ने इन तस्वीरों के साथ एक प्रेरणादायक संदेश भी साझा किया है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए लिखा, ‘तुम जादू की हकदार हो।’ उनका यह संदेश महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाला है। सपना ने अपने पोस्ट के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित किया कि वे खुद को महत्व दें और अपने सपनों को पूरा करने से कभी पीछे न हटें।
सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी लोकगीतों और डांस से की थी। धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड और रियलिटी शोज में भी अपनी पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और वे लगातार अपनी जिंदगी के पलों को फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। उनका यह लेटेस्ट फोटोशूट भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसमें वे अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस का परिचय दे रही हैं।
गौरतलब है कि सपना चौधरी सिर्फ एक डांसर ही नहीं, बल
स्रोत: amarujala.com















