- Vicky Katrina Son Vihaan: विक्की-कटरीना ने अभी तक अपने बेटे विहान का चेहरा नहीं दिखाया है
- अब विक्की के पिता शाम कौशल ने बताया है कि किसकी तरह दिखता है विहान…
पढ़ने का समय: लगभग 1 मिनट
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अभी तक अपने बेटे विहान का चेहरा मीडिया और प्रशंसकों के सामने नहीं दिखाया है। लेकिन अब इस राज से पर्दा उठाने का काम किया है खुद विक्की के पिता और दिग्गज अभिनेता शाम कौशल ने। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि छोटा विहान आखिर किसकी तरह दिखता है।
शाम कौशल ने खुलासा करते हुए कहा कि विहान की शक्ल कैटरीना कैफ से ज्यादा विक्की कौशल से मिलती है। उन्होंने कहा, “विहान बिल्कुल विक्की की कार्बन कॉपी है। उसकी आंखें, नाक और चेहरे के भाव बिल्कुल विक्की जैसे हैं।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे में कैटरीना की भी कुछ खूबियां हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मिलता-जुलता वह अपने पिता से ही है।
इस दौरान शाम कौशल ने अपने बेटे विक्की और बहू कैटरीना की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि विहान के जन्म के बाद से दोनों ने अपने करियर और परिवार के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया है। उन्होंने कहा, “विक्की एक जिम्मेदार पिता हैं और कैटरीना ने मां बनने के बाद भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को खूबसूरती से मैनेज किया है।” शाम कौशल ने कैटरीना की परवरिश और उनके स्वभाव की भी सराहना की।
गौरतलब है कि विक्क
स्रोत: amarujala.com















