आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
देश

ISRO : Chandrayaan-3 के प्रज्ञान रोवर ने चाँद पर ऑक्सीजन समेत कई और खनिज पदार्थ खोजे

साझा करें
ISRO : Chandrayaan-3 के प्रज्ञान रोवर ने चाँद पर ऑक्सीजन समेत कई और खनिज पदार्थ खोजे

इंडिया इज ऑन मून, जब से हमारे देश का मून मिशन चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ है, तब से हर तरफ हमारे देश की बड़ाई हो रही है। इसरो लगातार चांद के साउथ पोल से चंद्रयान के अपडेट्स शेयर कर रहा है। अब
चांद से मानव जाति के लिए एक खुशखबरी आई है चांद के साउथ पोल में ऑक्सीजन मिला है। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर में लगे एक यंत्र ने इसकी कन्फर्मेशन दी है। चांद की सतह पर चंद्रयान-3 का यह पहला इन-सीटू एक्सपेरिमेंट था। यह काम उसमें लगे पेलोड यानी मशीन लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी LIBS ने किया है। इसके अलावा अभी हाइड्रोजन की खोज की जा रही है। अगर ऑक्सीजन के बाद हाइड्रोजन भी मिलता है, तो चांद पर पानी बनाना आसान हो जाएगा, जो मानव जीवन को चांद पर पोसिबिलिटी देगा।इसके साथ ही जो मिनरल्स और केमिकल्स खोजे गए हैं- वो हैं सल्फर, एल्यूमिनियम, कैल्सियम, लोहा, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैन्गनीज और सिलिकॉन। यानी ये सभी चीजे चांद की सतह पर मौजूद हैं। LIBS चांद की सतह पर इंटेंस लेजर रेस फेंक कर उनका एनालिसिस करता है। ये लेजर रेस बेहद अधिक तीव्रता के साथ पत्थर या मिट्टी पर गिरती है, इससे वहां पर बेहद गर्म प्लाज्मा पैदा होता है। ठीक वैसा ही जैसा सूरज की तरफ से आता है। प्लाज्मा से निकलने वाली रोशनी यह बताती है कि सतह पर किस तरह के खनिज या रसायनों की मौजूदगी है।28 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चेस्ट पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था। ChaSTE के मुताबिक, चंद्रमा की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है। चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर भारत ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश बन चुका है, अब उस हिस्से में इतने महत्वपूर्ण केमिकल्स और मिनरल्स का मिलना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि तो है ही साथ ही मानव जीवन के लिए भी चांद पर जिंदगी की एक उम्मीद है।
#chandrayaan3 #isro #pragyanrover #moonmission #indiaonmoon #bharatsamvad #oxygen #Chandrayaan3 #Mission
#scientificexperiments #LaserInducedBreakdownSpectroscope #LIBS #Rover #Sulphur #lunarsurface #southpole
#aluminium #calcium #iron #chromium #titanium #Magnesium #silicone #detected #Hydrogen

LIBS instrument is developed at the Laboratory for Electro-Optics Systems (LEOS)/ISRO, Bengaluru. https://isro.gov.in/LEOS.html

Subscribe to our YouTube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCWBULixPHchS64etkcBxV9g

Follow Us On:
Instagram: https://www.instagram.com/bharatsamvadofficial/
FB: https://www.facebook.com/bharatsamvadofficial
Twitter: https://twitter.com/SamvaadMedia

Check out our Website: https://bharatsamvad.org

चैनल के बारे में:
भारत संवाद भारत और दुनिया भर के राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल संबंधी नवीनतम समाचार पेश करता है।

About The Channel:
Bharat Samvad brings in the latest in News and Current Affairs from India and around the World.

Produced By: Sharad Joshi
Scripted By: Arshi Dixit

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist