आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
देश

साल के सबसे ताकतवर तूफान शानशान ने दी जापान में दस्तक

साझा करें
WhatsApp Image 2024 08 30 at 5.48.40 PM

WhatsApp Image 2024 08 30 at 5.48.40 PM

 

जापान में साल के सबसे ताकतवर तूफान ‘शानशान’ ने भयानक दस्तक दे दी है। शानशान नाम का ये तूफान दक्षिण-पश्चिमी आइलैंड क्यूशू पर कल यानी गुरुवार सुबह 8 बजे पहुंचा।इस तूफान से पूरे देश में 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तूफान की वजह से मूसलाधार बारिश होने के साथ साथ 252 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इस तूफान से कई इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा है, और जन जीवन पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। जापान सरकार ने कागोशिमा के कुछ इलाके में लेवल 5 इमरजेंसी वार्निंग जारी कर दी है। जो जापान में आपदा के समय दी जाने वाली सबसे बड़ी वार्निंग का लेवल है।

इस लेवल की इमरजेंसी में देश के लोगों को घरों में रहने और निचली जगहों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि शानशान, जिसे जापान में टाइफून नंबर 10 के नाम से पुकारा जा रहा है, उसकी वजह से ढाई लाख से ज्यादा घरों की बिजली कट चुकी है। स्थानीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक गुरुवार को गामागोरी में भूस्खलन की वजह से एक घर दब गया जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोग घायल भी हुए हैं। मौसम विज्ञान एजेंसी ने 48 घंटों में जापान के कागोशिमा में 1,100 मिमी बारिश होने का अनुमान जताया है जो कि पूरे साल होने वाली औसत बारिश का आधा है।

देश में सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। साथ ही बस वा अन्य वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जापान में इससे पहले सिर्फ 3 बार लेवल 5 वार्निंग जारी की गई।

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist