आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
देश

Nambi Narayanan ISRO Fake Spy Case : इसरो के वैज्ञानिक जिनको जासूसी के झूठा आरोप में फसाया गया

साझा करें
Nambi Narayanan ISRO Fake Spy Case : इसरो के वैज्ञानिक जिनको जासूसी के झूठा आरोप में फसाया गया

आपने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री तो देखी होगी। जिसमे माधवन को महान वैज्ञानिक नांबी नारायणन के रोल में देखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस महान वैज्ञानिक ने कितने संघर्षों का सामना किया अपनी असल जिंदगी में।
एस. नंबी नारायणन का जन्म 12 दिसंबर 1941 को एक तमिल फैमिली में हुआ। वो शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी रुचि रखते थे।
इसरो जाने से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज से डिग्री ली और कुछ समय तक चीनी की फ़ैक्टरी में काम किया। वो हमेशा कहते हैं की एयरक्राफ्ट उन्हे हमेशा आकर्षित करते थे। इसरो में काम करते हुए नारायणन ने तेज़ी से प्रगति की। उन्हें अमरीका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में रॉकेट से जुड़ी तकनीक का अध्ययन करने के लिए स्कॉलरशिप भी मिली। नासा से जॉब ऑफर होने के बावजूद वो देश की सेवा के लिए वहां से पढ़ाई के एक साल बाद वो भारत लौटे और वापस आकर फिर से इसरो में काम करने लगे। नारायणन ने जब इसरो में काम करना शुरू किया तब इसरो अपने शुरुआती दौर में था। और उनकी रॉकेट सिस्टम विकसित करने की कोई योजना नहीं थी। बल्कि वो अपने सैटेलाइट लॉन्च के लिए अमरीका और फ़्रांस के रॉकेट इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे। हालांकि ये प्लान बाद में बदल गया और नारायणन भारत के स्वदेशी रॉकेट बनाने के प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने लगे। इसरो में काम करने के दौरान नंबी ने विक्रम साराभाई , सतीश धवन और एपीजे अब्दुल कलाम के साथ काम किया।भारत में लिक्विड फ्यूल राकेट टेक्नोलॉजी लाने वाले वे ही थे। देश में पहले राकेट टेक्नोलॉजी सॉलिड प्रोपेल्लेंट्स पर निर्भर थी, लेकिन 1970 में नंबी लिक्विड फ्यूल राकेट टेक्नोलॉजी भारत में लेकर आए और इसके साथ ही देश में ईंधन रॉकेट प्रौद्योगिकी की शुरुआत हुई। जिसका उपयोग इसरो ने अपने कई रॉकेटों के लिए किया था, जिनमें PSLV और GSLV शामिल हैं जिनका इस्तेमाल चंद्रयान 1,2 की सफल लॉन्चिंग में किया गया था। साल 1994 तक उन्होंने एक वैज्ञानिक के तौर पर बड़ी मेहनत से काम किया। तब तक, जब तक नवंबर 1994 में उनकी ज़िंदगी पूरी तरह उलट-पलट नहीं गई। नांबी नारायणन जब इसरो के क्राइजेनिक रॉकेट इंजन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रह थे, और इस प्रोजेक्ट के लिए वो रूस से तकनीक ले रहे थे। तब ही साल 1994 में नारायणन पर भारतीय आंतरिक्ष प्रोग्राम से जुड़ी गोपनीय जानकारी को लीक करने का झूठा आरोप लगा। आरोप थे कि उन्होंने आंतरिक्ष प्रोग्राम की जानकारी मालदीव के दो नागरिकों को साझा की है, जिन्होंने इसरो के रॉकेट इंजनों की इस जानकारी को पाकिस्तान को बेच दी थी। इन आरोपों के बाद केरल सरकार ने उन्हें और उनके साथ 5 अन्य इसरो के वैज्ञानिकों को गिरफ्तार कर लिया। 50 दिनों की जेल की सजा काटने और पुलिस के अत्याचार सहने के बाद नंबी को रिहा कर दिया गया। लेकिन उनके घरवालों को गद्दारी का टैग लगा कर समाज ने बहुत प्रताड़ित किया था। अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए नांबी नारायणन ने एक लंबी कनूनी लड़ाई लड़ी। नंबी पर लगे आरोपों को 1996 में सीबीआई ने खारिज कर दिया, जिसके बाद 1998 में सप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बेकसूर बताया और केरल सरकार को उत्पीड़न करने के लिए मुआवजा देने के लिए कहा। इस केस को जीतने के बाद केरल सरकार में गजब की उठा पटक भी देखने को मिली। अप्रैल 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने नमबी नरायाणन पर रचे गए इस साजिश की सीबीआई जांच करने का भी आदेश दिया। और वो कहते हैं ना रात कितनी भी काली क्यों न हो अगले दिन का सूरज भरपूर रोशनी लेकर आता है। जासूसी केस में जीत हासिल करने के बाद केरल सरकार ने नंबी को 1.3 करोड़ रूपये बतौर मुआवजा अदा किया। साल 2019 में नारायणन को सरकार ने भारत के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से भी नवाजा। नारायणन और पांच अन्य लोगों के ख़िलाफ़ इस तरह की साज़िश क्यों रची गई, यह आज भी रहस्य बना हुआ है। नारायणन को शक़ है कि शायद यह षड्यंत्र किसी प्रतिद्वंद्वी अंतरिक्ष शक्ति ने रचा होगा ताकि भारत की रॉकेट टेक्नॉलजी को विकसित होने से रोका जा सके। बाद में यही तकनीत अंतरिक्ष में भारत की सफलता के लिए वरदान साबित हुई। नांबी नारायणन पर लगे इन आरोपों की वजह से इसरो 10 साल पीछे जा चुका है।

#nambinarayanan #isro #fakecase #spycase #keralagovernment #rocketrythenambieffect #story #scientist #biography #bharatsamvad #nasa #vikramsarabhai #indianspaceresearchorganization #apjabdulkalam #padamshree #vikram #rocket #russia #america #france #spaceagency #story

Subscribe to our YouTube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCWBULixPHchS64etkcBxV9g

Follow Us On:
Instagram: https://www.instagram.com/bharatsamvadofficial/
FB: https://www.facebook.com/bharatsamvadofficial
Twitter: https://twitter.com/SamvaadMedia

Check out our Website: https://bharatsamvad.org

चैनल के बारे में:
भारत संवाद भारत और दुनिया भर के राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल संबंधी नवीनतम समाचार पेश करता है।

About The Channel:
Bharat Samvad brings in the latest in News and Current Affairs from India and around the World.

Produced By: Sharad Joshi
Scripted By: Arshi Dixit

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist