आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
राजनीति

Vladimir Putin on Modi : Vladimir Putin ने की मेक इन इंडिया और PM मोदी तारीफ में क्या बोला ?

साझा करें
Vladimir Putin on Modi : Vladimir Putin ने की मेक इन इंडिया और PM मोदी तारीफ में क्या बोला ?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोस्त बताते हुए जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारत के मेक इन इंडिया इनिशिएटिव को भी जमकर सराहा है। रूस में आयोजित एक आर्थिक सम्मेलन में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि हमारे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ साल पहले मेक इन इंडिया कॉन्सेप्ट को लॉन्च किया था। उन्होंने इससे कुछ बहुत शक्तिशाली परिणाम प्राप्त किए। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर लगे प्रतिबंधों पर बोलते हुए कहा कि इसका कोई भी असर रूसी बाजार पर नहीं हुआ है।पुतिन ने कहा कि भारत में हमारे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ साल पहले एक कॉन्सेप्ट लेकर आए। उन्होंने मेक इन इंडिया को पेश किया। और आप जानते हैं कि मेड इन इंडिया का भारत की अर्थव्यवस्था के लिए वास्तव में बहुत लाभकारी साबित हुई। पुतिन ने कहा कि जो आविष्कार किया गया है उसकी कॉपी करने में कोई पाप नहीं है, चाहे वह हमने नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों ने किया हो। यह बहुत अच्छी तरह से काम करता है।रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि विदेशी कंपनियों के बाहर निकलने और पश्चिमी प्रतिबंध लगाने के बाद रूसी बाजार में गिरावट नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के कारण विपरीत प्रभाव पड़ा पुतिन ने कहा कि जैसा कि मैंने पहले ही कहा है, और एक से अधिक बार कहा है, प्रतिबंधों के कारण या पश्चिमी कंपनियों के अस्तित्व के कारण, दुनिया ढह नहीं गई। इसके अलावा, रूसी उद्यमियों के लिए अवसर कई गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि रूस को घरेलू ब्रांडों को बढ़ावा देने के लिए एक नई नीति की जरूरत है।जून की शुरुआत में SPIEF 2023 में बोलते हुए, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस ने किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। अगर विदेशी कंपनियां देश में लौटने की इच्छुक हैं – तो उनका स्वागत है। हालांकि, पुतिन ने कहा कि रूस भविष्य में अपने कुछ पश्चिमी साझेदारों के व्यवहार की ख़ासियत को निश्चित रूप से ध्यान में रखेगा। दूसरी ओर, रूस से विदेशी कंपनियों की वापसी ने पूर्व के लिए रूसी बाजार का पता लगाने के नए अवसर खोल दिए हैं।

#vladimirputin #pmmodi #makeinindia #bharatsamvad #indiarussiarelation #ukrainewar

Subscribe to our YouTube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCWBULixPHchS64etkcBxV9g

Follow Us On:
Instagram: https://www.instagram.com/bharatsamvadofficial/
FB: https://www.facebook.com/bharatsamvadofficial
Twitter: https://twitter.com/SamvaadMedia

Check out our Website: https://bharatsamvad.org

चैनल के बारे में:
भारत संवाद भारत और दुनिया भर के राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल संबंधी नवीनतम समाचार पेश करता है।

About The Channel:
Bharat Samvad brings in the latest in News and Current Affairs from India and around the World.

Produced By: Sharad Joshi
Scripted By: Arshi Dixit

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist