- आज के समय में फिट रहना लोगों के लिए काफी चैलेंजिंग हो चुका है
- लोगों के पास इतना समय नहीं है कि जिम भी जा सके
- लेकिन बर्पी एक्सरसाइज की मदद से आप घर पर ही आसानी से बॉडी फैट को कम कर सकते हैं
- यहां जान लें इसे करने का सही तरीका
पढ़ने का समय: लगभग 1 मिनट
आज के व्यस्त जीवनशैली में फिट रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। लोगों के पास न तो जिम जाने का समय है और न ही लंबी कसरत करने की फुर्सत। ऐसे में बर्पी एक्सरसाइज एक कारगर और समय बचाने वाला विकल्प साबित हो रही है। यह एक ऐसा व्यायाम है जिसे घर पर बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है और यह पूरे शरीर को एक साथ टोन करने में मदद करता है।
बर्पी एक तरह का फुल-बॉडी वर्कआउट है, जिसमें स्क्वाट, पुश-अप और जंपिंग जैक तीनों का संयोजन होता है। इसे करने से न सिर्फ शरीर की अतिरिक्त चर्बी तेजी से घटती है, बल्कि मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हृदय की क्षमता में भी सुधार आता है। फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से बर्पी करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन नियंत्रित रहता है।
बर्पी करने का सही तरीका भी जानना जरूरी है, ताकि चोट लगने का खतरा न हो। सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर घुटने मोड़कर हाथों को जमीन पर टिकाएं। अब पैरों को पीछे की ओर फेंकते हुए पुश-अप की स्थिति में आएं। एक पुश-अप करने के बाद तुरंत पैरों को वापस मोड़ें और ऊपर की ओर छलांग लगाएं। यह एक पूर्ण बर्पी है। शुरुआत में 8-10 बार से सेट शुरू करें और
स्रोत: indiatv.in





























