आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
देश

IC 814 पर क्यों मच गया बवाल?

साझा करें

IC 814 को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को किया तलब

मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की नई वेब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ नेटफ्लिक्स पर गुरुवार 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब उसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल ये फिल्म दिसंबर 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के अपहरण पर आधारित है। इस सीरीज की सोशल मीडिया पर एक वर्ग द्वारा निंदा की जा रही है। इस वर्ग का कहना है कि इसमें कथित तौर पर हिजकेर्स के नाम बदलकर हिंदू नाम रखे गए हैं, जो की गलत है।

क्या है सीरीज की कहानी

नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकली इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट को पांच आतंकवादियों ने हाइजैक कर लिया था। विमान का हाईजैक हुआ तब उसे कई जगहों पर लैंड कराना पड़ा था। आखिरकार ये फ्लाइट अफगानिस्तान के कंधार में जाकर लैंड हुआ, जो तालिबान के कंट्रोल में था। IC814 वेब सीरीज़ में, हाइजैकर्स को चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर कहकर कोड नाम दिए गए है।

अब सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भोला और शंकर के नामों को लेकर गुस्सा जताया है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म डायरेक्टर ने जानबूझकर हाइजैकर्स का नाम हिंदू रखा, जबकि वो मुस्लिम थे।

हालांकि, जब हाईजैक हुआ था तब गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया था कि हाइजैकर्स का असल इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर सईद, सनी अहमद काजी, मिस्त्री जहूर इब्राहिम, शाकिर। दावा किया जा रहा है कि ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ के निर्माताओं ने आतंकवादियों को एक विशिष्ट समुदाय के लेबल से बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं के नाम बदलकर ‘शंकर’ और ‘भोला’ कर दिए हैं।

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist