आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
खेल

ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने जय शाह

साझा करें

ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने जय शाह 1

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के नए चेयरमैन को लेकर सभी के मन में तरह तरह के सवाल थे। अब इसे लेकर सारा इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह को आईसीसी के नए चेयरमैन का पद सौंपा गया है। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। शाह अब ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है। दरअसल ग्रेग बर्कले ने हाल ही में आईसीसी चेयरमैन पद की रेस से खुद को अलग कर लिया था। अब उनके कार्यकाल के खत्म होने के बाद जय शाह एक दिसंबर को कार्यभार संभालेंगे।

आईसीसी का पद पाकर शाह ने इतिहास रच दिया है। वह आईसीसी के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बन चुके हैं। और अब भारत का एक बार फिर आईसीसी में दबदबा बढ़ा है। जय शाह आईसीसी चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं। कल यानी मंगलवार को चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी। आईसीसी चेयरमैन दो सालों के तीन कार्यकाल के लिए एलिजिबल होता है और न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले ने अब तक अपने चार साल पूरे कर लिए हैं।

जय शाह आईसीसी बोर्ड में सबसे प्रमुख चेहरों में से एक ही रहे हैं। फिलहाल वो आईसीसी की पावरफुल फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स की उप समिति के हेड हैं। वह 2022 में इस उप समिति के अध्यक्ष बने थे। अब उन्हें बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा जिस पर वह 2019 से हैं। बोर्ड की जनरल मीटिंग अक्तूबर में होगी।बीसीसीआई में वापसी के लिए तीन साल का ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ जय शाह के लिए अक्टूबर 2025 में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद शुरू होगा।

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist