आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
देश

रूस ने यूक्रेन पर किया 100 मिसाइलों और 100 से अधिक ड्रोन से अटैक

साझा करें
yt thumbnail

रूस यूक्रेन के युद्ध को साल बीतते जा रहे हैं मगर दोनों का संघर्ष जस का तस है। आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं, कभी यूक्रेन द्वारा रूस पर हमला तो कभी रूस द्वारा यूक्रेन पर। अब सोमवार को रूस ने यूक्रेन पर 100 से ज्यादा मिसाइलों और करीब 100 ड्रोनों से हमला किया है, जिसकी जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दी है। ये हमले यूरोपीय देशों के पड़ोसी या करीब के कई पश्चिमी क्षेत्रों से भी किए गए, ऐसा यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कल यानी सोमवार को यूरोपीय देशों से यूक्रेन में प्राणघातक रशियन एयर स्ट्राइक के बीच ड्रोन और मिसाइलों को ध्वस्त करने में मदद करने की अपील की थी।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ये कहा कि, “यूक्रेन में हमारे अलग-अलग इलाकों में हम लोगों की रक्षा के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। अगर हमारे यूरोपीय पड़ोसी हमारे एयर डिफेंस सिस्टम के साथ मिलकर काम करें।”

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह भी पुष्टि की है कि रूस के हमले से यूक्रेन के एनर्जी सेक्टर को ‘‘काफी नुकसान’’ पहुंचा है। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘रूस के पिछले हमलों की तरह यह भी काफी भयानक था जिसमें महत्वपूर्ण असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। खारकीव और कीव से लेकर ओडेसा तक वा हमारे पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। ”

रूस की तरफ से बीते कुछ हफ्तों में यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।रूस-यूक्रेन युद्ध, जो 2022 के अंत में शुरू हुआ, अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह संघर्ष पूर्वी यूरोप में तनाव को बढ़ा रहा है और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य को प्रभावित कर रहा है। इस युद्ध का भविष्य अनिश्चित है। युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मतभेद गहरे हैं। युद्ध के लंबे समय तक चलने से क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता पर गंभीर परिणाम दिख रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध एक जटिल और विवादग्रस्त संघर्ष है। इसका प्रभाव व्यापक है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण निहितार्थ हैं। युद्ध को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक समाधान आवश्यक है।

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist