Virat Anushka In Ujjain | ‘महाकाल’ के दरबार में पहुंचे Virat और Anushka | भस्म आरती में लिया भाग
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. दोनों भस्मारती में शरीक हुए और उन्होंने गर्भगृह में पूजा भी की. इस दौरान दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया. आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया.
विराट कोहली ने इंदौर टेस्ट की पहली पारी में 22 और दूसरी में 13 रन बनाए. ऐसे में अपने खोए हुए फॉर्म को हासिल करने के लिए विराट कोहली एक बार फिर भगवान के दर पर पहुंचे
#viratkohli #anushkasharma #ujjain #mahakal #topheadlines #dailynews #news #latestnews #bharatsamvad
यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ








