आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
खेल

Virat Kohli 50th Century : विराट कोहली ने 50वां शतक लगाकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

साझा करें
Virat Kohli 50th Century : विराट कोहली ने 50वां शतक लगाकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान क्रिकेट फैंस की नजर थी तो विराट कोहली के 50वे शतक पर, जो उन्होंने पूरा कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है। किंग कोहली अब सेंचुरी की हाफ सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। कल विराट ने वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में अपनी विराट पारी के दौरान 117 रन बनाते हुए कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
कोहली ने 291 मैच की 279वीं पारी में अपना 50वां शतक पूरा किया जबकि सचिन को यहां तक पहुंचने के लिए 452 पारियां लगी थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक लगाकर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 50वां शतक पूरा करने में उन्हें सिर्फ 10 दिन और लगे जबकि सचिन को 48 से 49 के आंकड़े तक पहुंचने में 365 दिन लग गए थे। इसी के साथ अब वह वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यहां भी उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया, तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। अब वो विश्व कप सीजन में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। विराट के नाम विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर भी है
#viratkohli #50thcentury #indiavsnewzealand #icccricketworldcup2023 #worldrecord #bharatsamvad

Subscribe to our YouTube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCWBULixPHchS64etkcBxV9g

Follow Us On:
Instagram: https://www.instagram.com/bharatsamvadofficial/
FB: https://www.facebook.com/bharatsamvadofficial
Twitter: https://twitter.com/SamvaadMedia

Check out our Website: https://bharatsamvad.org

चैनल के बारे में:
भारत संवाद भारत और दुनिया भर के राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल संबंधी नवीनतम समाचार पेश करता है।

About The Channel:
Bharat Samvad brings in the latest in News and Current Affairs from India and around the World.

Produced By: Sharad Joshi
Scripted By: Arshi Dixit

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist