आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
खेल

Virat Kohli & Naveen-ul-Haq : विराट कोहली ने मैच के दौरान स्टेडियम में नवीन उल हक को गले से लगाया

साझा करें
Virat Kohli & Naveen-ul-Haq : विराट कोहली ने मैच के दौरान स्टेडियम में नवीन उल हक को गले से लगाया

करीबन 6 महीने पहले आईपीएल 2023 के दौरान आरसीबी के विराट कोहली और लखनऊ सुपर जायंट्स के नवीन उल हक के बीच में हुई लड़ाई को कौन भूल सकता है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई थी। मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मिल रहे थे, तब नवीन ने विराट का हाथ मोड़ दिया था। इसके बाद विराट के फैंस नवीन पर टूट पड़े थे। नवीन ने भी सोशल मीडिया के जरिए नाम लिए बिना विराट पर निशाना साधा। जब भी विराट फेल होते या आरसीबी को हार मिलती तो नवीन आम की फोटो शेयर करते थे। अब करीब 6 महीने बाद दोनों ही खिलाड़ी के बार फिर आमने सामने आए। वर्ल्ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला दिल्ली में खेला गया। जिसमें विराट कोहली और नवीन उल हक आईपीएल विवाद के बाद पहली बार आमने सामने आए। मैच के दौरान स्टेडियम में आया क्राउड लगातार नवीन को ट्रोल कर रहा था। जब नवीन बैटिंग करने आए तब भी क्राउड की तरफ से लगातार कोहली-कोहली के नारे लगाए गए। जबकि उनकी बॉलिंग के दौरान भी ऐसा ही हो रहा था। विराट ने बैटिंग के दौरान क्राउड को शांत रहने का इशारा किया। नवीन उल हक और विराट कोहली एक दूसरे को गले से लगाते हुए दिखे, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि कोहली ने नवीन को गले से लगाया तो उनके चेहरे पर हंसी थी। इस खास नजारे को देखकर फैन्स कोहली-कोहली चीयर करने लगे। दोनों के बीच के इस जेस्चर को फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही आईपीएल में शुरू हुए विवाद का चैप्टर खत्म हो गया।
#worldcup2023 #indiavsafghanistan #viratkohli #naveenulhaq #fight #lpl #viratkohli #naveenulhaq #royalchallengersbangalore #lucknowsupergiants #match #cricketmatch #sports

Subscribe to our YouTube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCWBULixPHchS64etkcBxV9g

Follow Us On:
Instagram: https://www.instagram.com/bharatsamvadofficial/
FB: https://www.facebook.com/bharatsamvadofficial
Twitter: https://twitter.com/SamvaadMedia

Check out our Website: https://bharatsamvad.org

चैनल के बारे में:
भारत संवाद भारत और दुनिया भर के राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल संबंधी नवीनतम समाचार पेश करता है।

About The Channel:
Bharat Samvad brings in the latest in News and Current Affairs from India and around the World.

Produced By: Sharad Joshi
Scripted By: Arshi Dixit

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist