आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
खेल

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन किसका दबदबा?

साझा करें
WhatsApp Image 2024 09 21 at 3.45.56 PM

WhatsApp Image 2024 09 21 at 3.45.56 PM

 

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन किसका दबदबा?

 

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए वहीं, बांग्लादेशी टीम अपनी पहली पारी में 149 रन पर सिमट गई थी।रविंद्र जडेजा और अश्विन के बीच शतकीय साझेदारी की मेहरबानी भारतीय टीम ने 300 के पार पहुंचने का कठिन लक्ष्य हासिल किया। फिलहाल भारत ने अपनी दमदार दूसरी पारी के साथ बांग्लादेश के सामने 515 रन का लक्ष्य रखा है।भारत ने अपनी दूसरी पारी 287 रनों पर 4 विकेट गंवाकर खत्म की है। मौजूदा स्कोर मिलाकर भारत की कुल बढ़त 514 रन की हुई है और भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए शुभमन गिल ने 176 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के के साथ 119 रन बनाए और नॉट आउट रहे। वहीं, केएल राहुल 22 रनों के साथ नाबाद रहे। ऋषभ पंत ने 109 रनों की पारी खेली। ऋषभ और शुभमन ने 167 रन की साझेदारी निभाई। भारतीय टीम के लिए इससे पहले यशस्वी जायसवाल (10), रोहित शर्मा (5) और विराट कोहली (17) कल यानी शुक्रवार को ही आउट हो गए थे। भारत ने आज 81 रनों पर 3 विकेट गंवाकर खेलना शुरू किया और अपने खाते में 206 रन जोड़कर अपनी पारी बढ़ाई। ऋषभ पंत ने टेस्ट में दमदार वापसी करते हुए अपने करियर का छठा शतक लगाया है। धमाकेदार पारी खेल रहे ऋषभ पंत 53वें ओवर की तीसरी गेंद पर कॉट ऐंड बोल्ड हुए। उन्होंने 128 गेंदे खेलीं, जिस दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाए। बांग्लादेश के पास इस टारगेट को हासिल करने के लिए ढाई दिन का समय है।

खेल के तीसरे दिन भारत के 515 रन के लक्ष्य के बाद बांग्लादेशी टीम की पारी शुरू हो चुकी है। बांग्लादेश के लिए पारी की शुरुआत शादमान इस्लाम और जाकिर हसन करने उतरे हैं। पहली पारी में बांग्लादेश की टीम महज 149 रन पर सिमट गई थी। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस वक्त पूरी तरह से भारत की मुट्ठी में मैच है।

भारत की क्रिकेट टीम का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, सरफराज खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, आकाशदीप।

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम का फुल स्क्वॉड: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, (विकेटकीपर), जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, खालिद अहमद, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा।

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist