- Women Fashion Guide: मैक्सी स्कर्ट को स्टाइल करने के आसान और ट्रेंडी तरीके जानें
- टी-शर्ट, शर्ट, पेपलम टॉप, वेस्टकोट और अन्य फैशन टिप्स के साथ हर मौके पर दिखें स्टाइलिश और एलिगेंट
पढ़ने का समय: लगभग 1 मिनट
मैक्सी स्कर्ट इन दिनों हर महिला की वॉर्डरोब की जान बन चुकी है। यह न सिर्फ कंफर्टेबल है, बल्कि हर मौके पर स्टाइलिश लुक देने में भी माहिर है। लेकिन सवाल यह है कि मैक्सी स्कर्ट के साथ आखिर कौन-सा टॉप पहनें, ताकि आपका लुक पूरी तरह से निखर जाए? फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सही टॉप का चुनाव आपकी स्कर्ट को साधारण से शानदार बना सकता है।
अगर आप कैजुअल और रोजमर्रा के लुक की तलाश में हैं, तो मैक्सी स्कर्ट के साथ एक सिंपल कॉटन टी-शर्ट या टैंक टॉप बेस्ट ऑप्शन है। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ हल्का और आरामदायक है, बल्कि इसे स्नीकर्स या फ्लैट सैंडल के साथ पेयर करके आप एक ट्रेंडी और यंग लुक पा सकती हैं। वहीं, अगर कोई सेमी-फॉर्मल या ऑफिस लुक चाहिए, तो मैक्सी स्कर्ट के साथ एक फिटेड शर्ट या पेपलम टॉप बेहतरीन विकल्प है। पेपलम टॉप आपकी कमर को शेप देता है और स्कर्ट की लंबाई के साथ बैलेंस बनाता है, जिससे आप एलिगेंट और प्रोफेशनल दिखती हैं।
पार्टी या खास मौकों के लिए, मैक्सी स्कर्ट को वेस्टकोट या क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल करना ट्रेंड में है। वेस्टकोट लुक में एक प्रीमियम टच जोड़ता है, जबकि क
स्रोत: amarujala.com































