आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
देश

सिखों के 9वें गुरु Guru Tegh Bahadur जान दे दी पर मुस्लिम शासक औरंगजेब के सामने कभी झुके नहीं

साझा करें
सिखों के 9वें गुरु Guru Tegh Bahadur जान दे दी पर मुस्लिम शासक औरंगजेब के सामने कभी झुके नहीं

सिखों के 10 गुरुओं में से 9वें गुरु और हिंद की चादर कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर की आज पुण्यतिथि है। मुगल शासक औरंगजेब ने उन्हें जान के बदले अपना धर्म बदल कर इस्लाम कबूल करने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्होंने हंसते-हंसते जान देना बेहतर समझा। औरंगजेब को बिलकुल पसंद नहीं था, कि कोई उसका हुकम को ना मानें, इसलिए उसने 24 नवंबर 1675 में दिल्ली के लाल किले के सामने चांदनी चौक पर गुरु तेग बहादुर सिर कलम करवा दिया था। जिसके बाद से आज के दिन को हर साल गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है और उनकी शहादत को याद कर उन्हें नमन किया जाता है। गुरु तेग बहादुर सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता गुरु हरगोबिंद ने उन्हें त्यागमल नाम दिया था, लेकिन मुगलों के खिलाफ युद्ध में बहादुरी की वजह से वे तेग बहादुर के नाम से जाने जाने लगे। तेग बहादुर का अर्थ होता है तलवार का धनी।गुरु नानक देव के सिद्धातों का प्रचार करने के लिए गुरु तेग बहादुर ने कश्मीर और असम की लंबी यात्रा की। उन्होंने समाज में नए आदर्श स्थापित किए और आस्था की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। ऐसा भी माना जाता है कि उनकी शहादत दुनिया में मानव अधिकारियों के लिए पहली शहादत थी। औरंगजेब के शासनकाल में जबरन हिंदूओं का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। कश्मीरी पंडित इसके सबसे ज्यादा शिकार हुए। कश्मीरी पंडितों का एक प्रतिनिधिमंडल श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शरण में मदद के लिए पहुंचा। तो आइए आज उनकी पुण्यतिथि पर हम और आप मिलकर उनके शौर्य और वीरता को नमन करें।
#gurutegbahadur #jayanti #aurangzeb #bharatsamvad #story

Subscribe to our YouTube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCWBULixPHchS64etkcBxV9g

Follow Us On:
Instagram: https://www.instagram.com/bharatsamvadofficial/
FB: https://www.facebook.com/bharatsamvadofficial
Twitter: https://twitter.com/SamvaadMedia

Check out our Website: https://bharatsamvad.org

चैनल के बारे में:
भारत संवाद भारत और दुनिया भर के राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल संबंधी नवीनतम समाचार पेश करता है।

About The Channel:
Bharat Samvad brings in the latest in News and Current Affairs from India and around the World.

Produced By: Sharad Joshi
Scripted By: Arshi Dixit

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist