आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
देश

आखिर कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की जान का दुश्मन

साझा करें

After all, how did Lawrence Bishnoi become the enemy of Salman Khan's life?

अभिनेता सलमान खान की परेशानी 1998 के बाद से थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो काले हिरणों के शिकार का मामला दिन पर दिन उन्हें सता रहा है। हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को मिलने वाली तमाम धमकियों ने फिर से काले हिरणों की हत्या से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद को हवा दे दी है।

दरअसल फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान 1998 में, अभिनेता सलमान खान पर अन्य लोगों के साथ जोधपुर के पास दो काले हिरणों का शिकार करने और उन्हें मारने का आरोप लगाया गया था। इस घटना से बिश्नोई समुदाय में व्यापक रोष फैल गया। लेकिन आप सेच रहे होंगे कि काले हिरण का इस समुदाय से क्या तालुक है।

बिश्नोई समुदाय के लोग काले हिरणों की पूजा करते हैं और यही कारण था कि उस समय बिशनोई समुदाय के लोगों ने सलमान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। यही वजह है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भी इसमे उतरा।

बिश्नोई समुदाय का काले हिरणों के साथ- साथ वन्यजीवों और वनस्पतियों की रक्षा के लिए मशहूर है। बिश्नोई समुदाय के लिए यह कई सौ साल पुराना रिश्ता है।

बिश्नोई समुदाय के लिए काले हिरणों की रक्षा करना जरूरी क्यों?

बिश्नोई समुदाय की स्थापना गुरु जम्भेश्वर जिन्हे जंबाजी के नाम से भी जाना जाता है उन्होंने 15वीं शताब्दी के समय की थी। उन्हीं की शिक्षाएं वन्यजीवों और वनस्पतियों की सुरक्षा पर जोर देती हैं। इस समुदाय के सिद्धांतों में से ही एक है काले हिरण की पूजा जिसे वे अपने आध्यात्मिक गुरु जम्भेश्वर के पुनर्जन्म के रूप में देखते हैं। बिश्नोई समुदाय काले हिरणों के साथ सदियों से सद्भाव से रहते आए हैं, वे अक्सर उन्हें नुकसान से बचाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि बिश्नोई लोग सूर्यास्त का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि वे काले हिरणों को खिला सकें जो उनके बीच बिना किसी डर के घूमते हैं।

बिश्नोई समुदाय की महिला ने वर्ष 1730 में जोधपुर में एक राजा द्वारा खेजरी के पेड़ काटने के आदेश के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया, उन्होंने उन्हें कुल्हाड़ियों से बचाने के लिए खेजरी के पेड़ को गले लगाया। अपने गांव के पेड़ों की रक्षा के लिए 363 बिश्नोई ने अपने जीवन का बलिदान दिया।

अब आते हैं सलमान खान वाले मुद्दे पर…इस पूरे मामले में 2018 में लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री हुई थी। जाने माने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ऐलान किया था कि वो सलमान से काले हिरण के शिकार का बदला लेकर रहेगा। और तब उसने भाईजान को जान से मारने की धमकी दी थी । कई बार सलमान खान पर जानलेवा हमला भी किया जा चुका है।

ये वही लॉरेंस बिश्नोई है जिसका नाम सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर में भी सामने आया था, तब से वो जेल में बंद है, लेकिन सलमान को लेकर उसके मन में गुस्सा बरकरार है

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist