आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
राजनीति

Modi America Visit: 22 जून को पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे बाइडन | साथ में करेंगे डिनर

साझा करें
Modi America Visit: 22 जून को पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे बाइडन | साथ में करेंगे डिनर

व्हाइट हाउस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। जहां वे 22 जून 2023 को अमेरिका में राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे। पीएम मोदी के आधिकारिक राजकीय दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन उनकी मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच गहरी और घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करेगी। यह अमेरिकियों और भारतीयों को एक साथ जोड़ेगी। इससे रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित हमारी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को मजबूती मिलेगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नवंबर 2009 में आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित किया था। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने भी प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा की जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय बैठकों में शामिल होने के लिए अमेरिका की छह से अधिक यात्राएं की हैं, लेकिन यह पहली बार है कि उन्हें आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। यह एक प्रकार का विशेषाधिकार है, जो अमेरिका के करीबी मित्रों तथा सहयोगियों को दिया जाता है।

#modi #america #visit #news #whitehouse #news #bharatsamvad

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist