आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
राजनीति

New Parliament PM Modi Visit : जब अचानक नए संसद भवन पहुंचे PM मोदी, एक-एक चीज का लिया जायजा

साझा करें
New Parliament PM Modi Visit : जब अचानक नए संसद भवन पहुंचे PM मोदी, एक-एक चीज का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल शाम को नए संसद भवन का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।पीएम ने अपने औचक निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से बातचीत की और निर्माण कार्यों में उनके योगदान की जमकर तारीफ की।उन्होंने नए संसद भवन की इमारत के अंदर तकरीबन एक घंटे से अधिक का समय बिताया। बता दें कि दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक सुविधाओं वाले नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। इस निरीक्षण के दौरान पीएम के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। नए भवन के उद्घाटन होने की संभावना है।नए संसद भवन में संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा। पीएम मोदी ने नए संसद भवन के दोनों सदनों में दी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं का भी अवलोकन किया। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 2020 में 971 करोड़ रुपये में परियोजना का ठेका मिला था. वही इस इमारत का निर्माण कर रही है। माना जा रहा है कि परियोजना की लागत में इजाफा हुआ है।

#pmmodi #newparliamentbuilding #visit #beautiful #ombirla #india #new #sansad #news #bharatsamvad

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist