आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
अंतर्राष्ट्रीय

PM Modi Gift To Biden : 7.5 कैरेट के हीरे समेत PM मोदी ने बाइडेन फैमिली को दिये ये खास उपहार

साझा करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 5 दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं। वह अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को वाशिंगटन पहुंचे। पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति बाइडेन के निजी मेहमान हैं।इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को कई विशेष उपहार दिए। पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को विशेष चंदन का डिब्बा गिफ्ट किया। इसे जयपुर के एक मास्टर शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है। इसपर मैसूर से प्राप्त चंदन में जटिल रूप से नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं। अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को पीएम मोदी ने उपहार स्‍वरूप लैब में विकसित 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड उपहार में दिया। पीएम मोदी ने लंदन के फेबर एंड फेबर लिमिटेड द्वारा प्रकाशित और यूनिवर्सिटी प्रेस ग्लासगो में मुद्रित पुस्तक ‘द टेन प्रिंसिपल उपनिषद’ के पहले संस्करण की एक प्रति राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में दी। गिफ्त में दिए गए बॉक्स में दस दान राशि हैं- गौदान के लिए गाय के स्थान पर पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा एक नाजुक हस्तनिर्मित चांदी का नारियल दिया गया है. भूदान के लिए भूमि के स्थान पर मैसूर, कर्नाटक से प्राप्त चंदन का एक सुगंधित टुकड़ा दिया गया। तिलदान के लिए तमिलनाडु से लाए गए तिल या सफेद तिल के बीज दिया गया। गिफ्ट में चांदी का दीया और चांदी के भगवान गणेश की मूर्ति भी शामिल रही। ये अद्भुत तोहफे भारत और अमेरिका के अटूट संबंधों को दर्शाते हैं और आने वाले समय में दोस्ती और गहरी होने की तरफ इशारा करते हैं।
#modiinusa #unitedstates #PMModiUSVisit #pmmodiinusa #washingtondc #whitehouse #joebiden #jillbiden

Subscribe to our YouTube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCWBULixPHchS64etkcBxV9g

Follow Us On:
Instagram: https://www.instagram.com/bharatsamvadofficial/
FB: https://www.facebook.com/bharatsamvadofficial
Twitter: https://twitter.com/SamvaadMedia

Check out our Website: https://bharatsamvad.org

चैनल के बारे में:
भारत संवाद भारत और दुनिया भर के राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल संबंधी नवीनतम समाचार पेश करता है।

About The Channel:
Bharat Samvad brings in the latest in News and Current Affairs from India and around the World.

Produced By: Sharad Joshi
Scripted By: Arshi Dixit

यह खबर भारत संवाद संपादकीय ने तैयार की है। हमारी संपादकीय नीति · कोई गलती दिखी? हमें बताएँ

साझा करें

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist