आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सारोगी
अक्षय कुमार ने 104 डिग्री बुखार में किया शूट, समर्पण की अनोखी मिसाल
Cocktail 2 बॉक्स ऑफिस: 6 दिन में ₹66 करोड़ की कमाई, दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया
धर्मन फिल्म: कमल हासन ने बताई 40 साल पुरानी कहानी, रजनीकांत के साथ होगी महाफिल्म
देश

राहुल द्रविड़ के बेटे समित भारत के लिए खेलेंगे

साझा करें
WhatsApp Image 2024 08 31 at 3.13.28 PM

WhatsApp Image 2024 08 31 at 3.13.28 PM

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने उनका सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दरअसल समित का सिलेक्शन भारतीय टीम में हो गया है। इस साल सितंबर में इंडियन अंडर 19 टीम को ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के साथ 3 वनडे और 2 चार दिवसीय मैच खेलने हैं। इन सीरीज के लिए क्रिकेट की जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने वनडे और फॉर डे मैचेज की भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान कर दिया है। इन दोनों ही स्क्वाड्स में राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का नाम है।

 

 

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 चार दिवसीय मैचेज के लिए भारत का दौरा करने वाली है। 21 सितंबर को दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे वहीं दोनों चार दिवसीय मैच मुकाबले चेन्नई में खेले जाएंगे।

समित द्रविड़ ने हाल ही में कर्नाटक में अपना पहला सीनियर मेन्स टी-20 टूर्नामेंट महाराजा टी20 ट्रॉफी के साथ खेला, इसमें वह मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा थे। समित द्रविड़ के साथ साथ जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने बाकी अन्य भारतीय दल का भी ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में रुद्र पटेल, साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले , अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस अंडर-19 सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से हो जायेगी। इंडिया अंडर-19 टीम 21, 23 और 26 सितंबर को पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 50 ओवर के 3 मैच खेलेगी, इसके बाद 30 सितंबर और 7 अक्टूबर को चेन्नई में दो फोर डे मैच खेले जाएंगे।

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist