- USAID To Terrorism: Elon Musk ने USAID की सहायता राशि के दुरुपयोग को लेकर बड़ा दावा किया है
- सीरिया में 90 लाख डॉलर (85 करोड़ भारतीय रुपए) की राहत सामग्री कथित तौर पर अल-नुसरा फ्रंट तक पहुंचने, 208 सक्रिय जांच मामलों, गाजा और अफ्रीका में सहायता वितरण की चुनौतियों और अमेरिकी राहत कार्यक्रमों पर उठ रहे सवालों की पूरी कहानी…
पढ़ने का समय: लगभग 1 मिनट
अमेरिकी सहायता एजेंसी USAID के फंड के दुरुपयोग को लेकर टेक अरबपति एलन मस्क ने बड़ा दावा किया है। मस्क के अनुसार, अमेरिकी करदाताओं के पैसे से कथित तौर पर आतंकवादी संगठनों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सीरिया में 90 लाख डॉलर (करीब 85 करोड़ भारतीय रुपये) की राहत सामग्री के अल-नुसरा फ्रंट तक पहुंचने का मामला उठाया है। मस्क ने सवाल किया कि क्या यह सहायता सच में जरूरतमंदों तक पहुंच रही है या फिर इसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, USAID के कई राहत कार्यक्रमों पर गंभीर सवाल उठे हैं। सीरिया में अल-नुसरा फ्रंट, जो एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है, तक पहुंची राहत सामग्री की जांच की जा रही है। इसके अलावा, गाजा और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी सहायता वितरण में अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल 208 ऐसे सक्रिय जांच मामले हैं, जिनमें सहायता राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।
अमेरिकी प्रशासन के लिए यह मामला किसी बड़े संकट से कम नहीं है। विदेशी सहायता पर खर्च होने वाले अरबों डॉलर की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। एलन मस्क जैसे प्रभावशाली व्यक्ति के इस
स्रोत: hindi.oneindia.com































