- FIFA विश्व कप 2026 में ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर नॉकआउट दौर में जगह पक्की की
पढ़ने का समय: लगभग 1 मिनट
नॉर्थ अमेरिका। FIFA World Cup 2026 में ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 3-0 के बड़े अंतर से पराजित किया और नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।
स्टार फुटबॉलर विनीसियस जूनियर ने इस मैच में दो अद्भुत गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैदान पर उनके खेल को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। स्कॉटलैंड की टीम ब्राजील के सामने टिक नहीं पाई।
ब्राजील समर्थक इस जीत से उत्साहित हैं और अपनी टीम से विश्व कप उठाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दूसरी ओर, स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया।































